उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित समस्याओं के लिए 17 अक्टूबर को उप केंद्र महराजगंज में विशाल शिविर का आयोजन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विद्युत उपकेंद्र महराजगंज में 17 अक्टूबर को विद्युत उप केंद्र परिसर में विशाल शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्युत विभाग संबंधित उपभोक्ताओं की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार ने दी है।

     आपको बता दें कि, शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को दिन में 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उप केंद्र महराजगंज में विशाल शिबिर लगाया जाएगा, जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग संबंधित समस्याओं का निस्तारण त्वरित किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता के मीटर में कोई कमी है, अथवा रीडिंग ज्यादा आ रही है, या विद्युत बिल भारी मात्रा में आ रहा है, जैसी अनेक समस्याओं के निराकरण हेतु 17 अक्टूबर दिन शनिवार को दिन में 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत उप केंद्र महराजगंज में शिविर में पहुंचकर अपना निस्तारण करवा सकता है। अवर अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिविर में समयानुसार भारी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवाएं। यह जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार ने दी। विद्युत विभाग द्वारा लगवाए जा रहे शिविर में विद्युत विभाग के कर्मचारी व उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ