युद्ध स्तर पर हो रही श्री राम मंदिर निर्माण की तैयारी

रंग बिरंगे लाइटों से सजी राम नगरी के मठ मंदिर, पीले रंग में गुलजार हुई अयोध्या
रजनीकांत अवस्थी
अयोध्या: राम जन्म भूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण 5 अगस्त से प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसकी गवाह पूरी दुनिया होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय मंत्री व संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी सहित 200 लोग मौजूद होंगे। जिसको लेकर परिसर में भव्य तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है।
     आपको बता दें कि, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण 5 अगस्त से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर आधारशिला रखेंगे, जिसको लेकर रामजन्मभूमि परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। 
     वहीं दूसरी तरफ अयोध्या को पिंक सिटी के रूप में परिवर्तित की जा रही है। नया घाट से लेकर साकेत महाविद्यालय तक सभी विभागों व दुकानों को एक रंग में रंगा जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के मठ मंदिरों की सजावट भी रंग-बिरंगी झालरों से किया गया है। 3, 4 व 5 अगस्त को अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अवध विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस महोत्सव को संपन्न करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ