ओसाह पावर हाउस के कुटी गांव में बकायेदारों पर चला विद्युत विभाग का चाबुक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 महराजगंज/रायबरेली: अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा व फीडर प्रभारी रमेश शर्मा की अगुवाई में तहसील क्षेत्र के ओसह पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले हसनपुर के कुटी गांव में बकायेदारों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चाबुक चलाया। यहां बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया।

     आपको बता दें कि, इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, विद्युत विच्छेदन से बचने के लिए उपभोक्ता समय से बकाया विद्युत बिल जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि, अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि, उसका बिल सही नहीं है, या उनके मुताबिक ज्यादा है, तो वे लोग अपने मीटर की कम से कम 5 मिनट की वीडियो बनाकर विभाग में लाइनमैन अथवा अवर अभियंता को दिखाएं। ऐसी स्थिति में उस उपभोक्ता का बिल तुरंत सही करवाया जाएगा।

     इस मौके पर रवि श्रीवास्तव एसएसओ, बृजेश आदि विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ