रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सत्रोहन मौर्य के पिता दशरथ मौर्य का बीती रात यहां उनके निवास महराजगंज में स्वर्गवास हो गया। वह 95 साल के थे। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली के सामने स्थित मोहल्ले के रहने वाले पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री मौर्य का आवास है। वह अपने स्वर्गीय पिता के इकलौते पुत्र हैं। शत्रोहन मौर्य ने बताया कि, वह काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे, विगत रात लगभग 12:30 बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली। सुबह उनके पार्थिव शरीर को मौर्या के पैत्रक गांव पूरे मिश्रिरन मजरे राघवपुर ले जाया गया।
वहां कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी शाह मोहम्मद उर्फ कुनई, वरिष्ठ समाजसेवी छोटे लाल मौर्या, भाजपा नेता अनुज मौर्य, रोहित कुमार, समाजसेवी राजेंद्र यादव, दिनेश कुमार उर्फ भल्लू ठेकेदार, सोहनलाल पासी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित बड़ी तादाद में लोग पूरे मिश्रिरन पहुंचे और दिवंगत दशरथ मौर्य को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 टिप्पणियाँ