समर्पण निधि अभियान में लोग ले रहे है बढ चढ कर हिस्सा-जन्मेजय सिंह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण महा अभियान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चाय वाले से लेकर ठेले वाले, खोमचे वाले, मजदूर, व्यापारी समेत ग्रामीण अंचल में रहने वाले सभी लोग भगवान श्री राम के प्रति अपनी भावनाओं को निधि के रूप में समर्पित कर रहे है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह कोटवा मदनिया गांव में निधि समर्पण अभियान के दौरान व्यक्त किए हैं।

     आपको बता दें कि, शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों कोटवा मदनिया न्याय पंचायत के गांवों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक समीक्षा बैठक संपन्न कराई गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि, अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग निधि के रूप में समर्पण करें। इस दौरान कई लोगो ने निधि समर्पण किया।

     निधि समर्पण कर रहे लोगो ने आस्था के साथ कहा कि, भगवान राम के मंदिर निर्माण में उनका योगदान लिया जा रहा है, यह सौभाग्य की बात है।

      विदित है कि, विहिप के द्वारा पुरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, डीपी सिंह, अवधेश मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, सुरेश कुमार मौर्य, बरखंडी प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, सत्रोहन लोधी, रामचंद्र सिंह, मंसाराम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ