प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत ले रहे ग्रामीणों से आधार नंबर व अंगूठे का निशान।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: लखनऊ जनपद क्षेत्र गोसाईगंज की एक संस्था द्वारा बछरावां के ग्रामीण क्षेत्रों में बाकायदे शेखपुर समोधा पंचायत घर लेकर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार नंबर व अंगूठे का निशान यह कह कर लिया जा रहा है कि, आप सब प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में साक्षरता का अधिमूल्यन की परीक्षा हेतु यह कार्यक्रम किया जा रहा है। परीक्षा में पास होने पर आपको एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो आधार के स्थान पर उपयोगी साबित होगा।

    आपको बता दें कि, मजे की बात यह है कि, जब संस्था के कार्यकर्ताओं से यह पूछा गया कि, इस आशय का उनके पास कोई अधिकार पत्र है या नहीं, तो उन्होंने 28 फरवरी 2017 का एक प्रमाण पत्र का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्ड दिखाते हुए यह कहा कि, जॉइंट सेक्रेटरी संजय मित्तल के द्वारा उन्हें 5 जिलों में यह कार्य करने के लिए अधिकृत किया जा रहा है। इस संदर्भ में जब स्थानीय प्रशासन से वार्ता की गई, तो उन्होंने ऐसे किसी कार्यक्रम के संचालित होने की जानकारी से इंकार कर दिया।

    जब तक यह कार्यवाही होती संस्था के लोग लगभग 30 लोगों की जानकारियां ले चुके थे। ग्रामीणों के अंदर यह शक है कि, उनके आधार नंबर तथा अंगूठा निशान के आधार पर कहीं उनके खातों से पैसा ना गायब कर दिया जाए, जो भी हो फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा यह कहते हुए कि, वह खंड विकास कार्यालय अथवा एसडीएम के यहां कोई पत्र जारी करा दे। ताकि सरकार के इस अभियान में सहयोग किया जा सके, और जब तक ऐसा कोई निर्देश स्थानीय प्रशासन को नहीं प्राप्त होता है, तब तक इस प्रकार की कोई कार्यवाही, जो आम जनता के दिमाग में शक पैदा करें, करना उचित नहीं है फिलहाल संस्था के लोगों द्वारा कार्य रोक कर अग्रिम क्रियाकलाप के लिए शासन से अधिकारियों को पत्र दिलवाने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ