बेहतरीन पत्रकारिता के लिए शिवम पटेल को किया गया सम्मानित।। Raebareli ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: विकासखंड बछरावां के बिशुनपुर में अपनी पत्रकारिता के दम पर अलग पहचान बनाने वाले शिवम पटेल को पत्रकारों ने माला पहनाकर अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया।

     आपको बताते चलें कि, बछरावा में युवा पत्रकारों सबसे हटकर अपनी अलग छवि बनाने वाले युवा पत्रकार शिवम पटेल ने अपनी पत्रकारिता के दम पर लोहा मनवाया है। निष्पक्ष एवं बेबाक पत्रकारिता करते हुए उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसी की बदौलत आज उन्हें बछरावा के पत्रकारो द्वारा उभरती हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने के क्रम में उन्हें सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया।

   उपस्थित सभी पत्रकारों ने संयुक्त रूप से कहा कि, आज युग में ऐसे ही युवा और तेजतर्रार पत्रकारों की जरूरत है, जो सच को सामने लाने में स्पष्ट तौर पर अपनी पत्रकारिता करें। सभी लोगों ने शिवम पटेल को माला पहनाकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक शिव कुमार पटेल ने शिवम पटेल को माला पहनाते हुए युवा पत्रकार साथी का मनोबल बढ़ाया और आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में भी निष्पक्ष पत्रकारिता की उम्मीद जताई।

    इस मौके पर अनुज कुमार पत्रकार, सौरभ कुमार पत्रकार, प्रदीप यादव, चंद किशोर वर्मा, संदीप वर्मा, शैलेंद्र गौतम पत्रकार के साथ युवा समाजसेवी अभिषेक वर्मा उर्फ रामजी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ