महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी अधीक्षक के निर्देश पर आज महराजगंज ब्लॉक के 3 गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव गांव जाकर कोरोना टीका करण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन 80 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि कोविड-19 टेस्ट के काम में भी तेजी आई है। आज एक सौ 82 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। गनीमत रही कि, कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।
आपको बता दें कि, बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज अलीपुर, कुबना और हलोर गांव में जाकर लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। हलोर और अलीपुर गांव में 30-30 लोगों को जबकि कुबना गांव में 10 और सीएचसी मुख्यालय पर 10 लोगों का टीकाकरण किया गया।
इसी क्रम में इन्हीं गांवों में 102 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा मौके पर ही परीक्षण किया गया। वहीं 80 लोगों का आरटी पीसीआर नमूना लिया गया। कुशलता की बात यह रही कि, एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 80 लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मेडिकल किट का भी वितरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ