महराजगंज/रायबरेली: सोमवार के दिन गांव में वैक्सीनेशन लगाने गई स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को उस समय खासा निराशा झेलनी पड़ी जबकि आज निर्धारित 3 गांवों में वैक्सीनेशन करने गई टीम 2 गांव में दिन भर बैठ कर इंतजार करती रही, एक भी व्यक्ति टीका लगावाने नहीं आया। जबकि तीसरे गांव सिरसा में भी महज 20 लोगों ने कर्मचारियों के काफी समझाने उठाने के बाद टीका लगाया। इसके अलावा सीएचसी महराजगंज पर 10 लोगों ने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई में भी 10 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि, एक ओर जहां उमर दराज लौग टीका लगवाने में हिचकदिखा रहे हैं, तो वही नौजवान 18 plus के काफी उत्साह दिख रहा है।
आपको बता दें कि, बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी में बताया कि, सीएचसी महराजगंज में 89 लोगों ने जो 18 प्लस स्वर्ग से आते थे, उन्होंने टीकाकरण कराया, कोरोना टेस्टिंग का मामला लगातार गति पर है। सोमवार को 75 लोगों का आरटी pcr से नमूना लिया गया। जबकि 91 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया। लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं निकला।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने बताया कि, आज दसवंतपुर और गंगापुर कुटी में टीम गई थी, वहां एक भी व्यक्ति ने टीका नहीं लगवाया, इन गांवों में प्रचार प्रसार करके फिर से टीम टीकाकरण करने के लिए भेजी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ