ब्यरो रिपोर्ट
गोरखपुर: 30 जुलाई 2020 को गोरखपुर जिला अधिकारी के माध्यम से भारत सरकार रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गोरखपुर जोन एवं हाजीपुर जोन में गेटमैन के रूप में कार्यरत लगभग 2400 भूतपूर्व सैनिक संविदा गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं। सभी भूतपूर्व सैनिको का संविदा रद्द कर उनको पदच्युत कर नौकरी से हटाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, वीर सेनानी कल्याण संस्थान गोरखपुर की तरफ से भारत सरकार से आग्रह किया है कि, 2400 सौ भूतपूर्व सैनिकों को संविदा गेटमैन पर से पदच्युत ना करें। इस समय बहुत ही स्थिति खराब है। जोकि एक सैनिक देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देता है, और इमानदारी से देश की सेवा बखूबी निभाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने संविदा गेटमैन की जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी और मेहनत से निभा रहे हैं। रेल मंत्रालय अगर पूर्व सैनिकों को संविदा गेटमैन से पदच्युत करती है, तो पूर्व सैनिक के परिवार पर काफी असर पड़ेगा। पूर्व सैनिक का मनोबल गिर जाएगा।
संगठन ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया है कि, उनके परिवारों को ध्यान में रखते हुए संविदा गेटमैन पद से पूर्व सैनिकों को हटाया न जाए। वीर सेनानी कल्याण संस्थान गोरखपुर संविदा गेटमैन पद से कार्य मुक्ति करने के खिलाफ में विरोध दर्ज करा रहा है। जिसकी जवाबदेही भारत सरकार के रेल मंत्रालय जिम्मेदार होगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भारत सरकार रेल मंत्रालय को अवगत कराना चाहता है कि 2400 पूर्व सैनिकों के संविदा गेटमैन पद से पदच्युत ना किया जाय, और उन्हें अनवरत ड्यूटी करने के लिए आदेश जारी करें एवं दिए गए संविदा गेटमैन पद से कार्यमुक्त करने के आदेश को रद्द करने की कृपा करें।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वक्त संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही, उपाध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्रा, महामंत्री प्रदीप कुमार यादव, रामराज प्रसाद, बीएन पोद्दार, संजय कुमार यादव, बीसी शर्मा, अबुल हसन अंसारी, जयप्रकाश यादव एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ