कोरोना महामारी जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों की हो रही उपेक्षा

आईटी सेल के प्रभारी टीवी अस्पताल में इलाज के लिए तड़प रहे है

 जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती

ब्यूरो रिपोर्ट

गोरखपुर: कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं टी वी अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। बावजूद इसके टी वी अस्पताल नंदा नगर को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया गया है। वहां पर  कोविड-19 से पीड़ित स्वास्थ्य लाभ ले रहे पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के आईटी प्रभारी गुड्डू, जो विगत कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सा सेवा के नाम पर 5 दिनों से पेरासिटामोल मांग रहे हैं। लेकिन मिल नहीं पा रहा है।

    आपको बता दें कि, उन्होंने अपने परिवार को घर फोन करके दवा मंगवाई इसी अस्पताल में पुलिस के ऐसे नौजवान जो अपनी जान को जोखिम में डालकर विगत कई महीनों से आम जनमानस की सेवा करते रहे है आज दुर्भाग्यवश वह पीड़ित हो गए हैं। अस्पताल में   दुर्व्य व्यवहार किया जा रहा है। कुछ फोटोग्राफ्स एवं दूरसंचार के माध्यम से अवगत कराया गया। जिसमें मरीजों के साथ पशुओं से भी बुरा व्यवहार किया जा रहा है।   

     जहां शौचालय एवं वास वेशन की बहुत खराब व्यवस्था है। विगत 10 दिनों से उसमें कोई सफाई नहीं हुई।  मरीजों को गरम पानी कौन कहे सादा पानी तक नहीं दिया जा रहा है। जो भोजन दिया जा रहा है, उस पर पशु भी एक बार खाने से परहेज करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ