रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत दिनों नगर पंचायत महराजगंज की अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद अग्रिम तैनाती तक बछरावां नगर पंचायत का कार्य भार देख रहे अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा को शासन की ओर से नगर पंचायत महराजगंज का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। जिन्होंने आज महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति प्रभात साहू और सभी वार्डों के सभासदों तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उनको माला पहनकर भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद राम आशीष वर्मा ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ वार्ता की। क्षेत्र की जानकारी हासिल करने के साथ ही लंबित कार्यों को पूरा करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधिवत रूप से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद राम आशीष वर्मा ने नगर पंचायत कर्मियों से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने जनता से अपील की है कि, वह कूड़े के वाहन में ही कूड़ा डालें, अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, अभी तक उनके पास पंचायत बछरावां का चार्ज था। अब उन्हें महराजगंज नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जो व्यवस्था अभी तक वह बछरावां में कर रहे थे, उसी प्रकार से नगर पंचायत महराजगंज में भी करेंगे।

0 टिप्पणियाँ