रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव पुरासी स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षय रोग अधिकारी वरुण कुमार द्वारा टीबी की रोकथाम के लिए नि:शुल्क जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आरडी मिश्रा, उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा में संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 तक देश को क्षय रोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है टीबी रोगियों का पता लगाकर उनका तत्काल उपचार करना व टीबी से होने वाली मौतों को रोकना है। विद्यालय की उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा ने लोगों से अपील करी है कि, जिन्हें भी टीवी के लक्षण महसूस हो, तो उन्हें नजरअंदाज ना करें। वह पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करा लें, टीबी की सभी जांचें और दवाईयां स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है, साथ ही टीबी रोगियों को इलाज के दौरान हर माह 1000 की धनराशि खाते में भी भेजी जाती है।
आपको बता दें कि, क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर वरुण ने टीबी के लक्षणों के बारे में बच्चों को बताया कि, दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, खांसते वक्त बलगम के साथ खून आना, लगातार वजन कम होना, भूख ना लगना, शाम के समय बुखार आना तथा रात में पसीना आना आदि यह सब टीवी के लक्षण है। इन्हें जाने और अपने घर व आस पड़ोस, दोस्तों के साथ इस पर चर्चा करें। टीबी छुपाने से बढ़ेगी, कम नहीं होगी। इसलिए टीबी छुपाए नहीं, यह लाइलाज नहीं है, नियमित इलाज और पौष्टिक भोजन के सेवन से ठीक हो जाती है।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चे शिक्षक-शिक्षकों के अलावा सुनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर शबीना, रूपाली यादव आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ