महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गांव जियापुर, शिवगढ़, महबूबगंज, रानी का पूरवा और दुबे के बाजार में पूर्व प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह के अनुज आशुतोष प्रताप सिंह (प्रबंधक ऊंचेस्वर शिशु सदन) ने शनिवार को गरीब, दिव्यांगों व जरूरतमंद, महिलाओं को कंबल वितरित किया। हाड़ कंपती ठंड में कंबल पाकर लोग खुश नजर आए।
आपको बता दें कि, आशुतोष प्रताप सिंह प्रबंधक ऊंचेश्वर शिशु सदन ने कहा कि, इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त साधन न होने की वजह से ठिठुर रहे हैं। उनके बड़े भाई पूर्व प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने इस पुनीत काम के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान भोलई मौर्य, दीपक सिंह, आशीष सिंह, शुभम सिंह, मनोज कुमार, रामस्वरूप, राजेंद्र कुमार, महफूज अहमद, रज्जू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ