हम राजनैतिक किसान है कल से हल उठाकर फिर करेंगे खेती-दिनेश प्रताप सिंह

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आपने अथक मेहनत की है और परिणाम आपकी आशा के अनुरूप न आने से आप बहुत दुखी मन से अपने घरों को गए है। आप सब के दुःखी चेहरों को याद करके मैं और दुखी होता जा रहा हूं, किन्तु आपको खुश होना चाहिए कि, मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। आपका सम्मान संरक्षित और सुरक्षित है और रहेगा। जैसे नदियों के किनारे अचानक बाढ़ आ जाने से लहलहाती फसल नष्ट हो जाती है, मेहनत बेकार चली जाती है, किन्तु उसी बाढ़ के उतर जाने के बाद उसी भूमि में बहुत अच्छी फसल तैयार होती है।

      आपको बता दें कि, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- हम लोग सामाजिक राजनैतिक किसान है। कल से फिर हल उठाएंगे खेती करने में जुट जाएंगे और आशा करता हूं कि, मेरी फसल फिर से तैयार हो जायेगी।

इसे भी स्वीकार करो चाहे 2019 में मुझे मिले लगभग 3,67000 मत हो या 2024 मे मिले लगभग 3 लाख मत हो, रायबरेली की पावन माटी में जन्मे शायद किसी भी बेटे को आज तक इतने मत नही मिले है। यह भी मेरा सौभाग्य ही है। 

        उन्होंने कहा कि, संभव है हमसे आपसे कुछ कमी रह गई हो, किंतु सिर्फ आप और हमारी गलतियों/ कमियों के कारण ही ऐसे नतीजे नही आए है। अगर ऐसा होता तो आस पास की सभी सीटों पर परिणाम रायबरेली से भी खराब आए है। रायबरेली में 2019 के चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों में से लगभग 70,000 वोट कम मिले, जबकि हम देश के सबसे बड़े विपक्ष और कई दलों के संयुक्त प्रत्यासी से चुनाव लड़े, और आस पास की लोकसभाओ में सबसे अंत में रायबरेली का टिकट घोषित किया गया, वहीं बगल की सीटें चाहे अमेठी हो, मोहनलालगंज हो, उन्नाव हो या फिर लखनऊ, प्रताप गढ़, कौशांबी हो सभी लोक सभाओं में 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मिले मतों में रायबरेली से अधिक कमी आई है। किन्तु न तो पार्टी की लोकप्रियता में कोई अधिक गिरावट है और न ही नेतृत्व की लोक प्रियता का प्रमाण दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड सहित दक्षिण भारत के राज्यो के परिणाम स्वयं गवाही देते है यह सब हमारे संतोष के विषय है। 

आज देश में भारतीय जनता पार्टी को लगभग 240 सीटें मिलती दिखाई दे रही है और कॉन्ग्रेस पार्टी लगभग 80/85 सीटें। इतना अंतर भाजपा और कॉन्ग्रेस में है। 

       मैं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रयासों से उनको मिल रही सफलता के लिए बधाई देता हूं और रायबरेली के सांसद चुने जाने पर श्री राहुल गांधी जी को भी बधाई देता हूं। 

       एक बार पुनः आप सब से आग्रह करता हू कि, विनम्रता हमारी पूजी है रायबरेली ने हमे बहुत कुछ दिया भी है अगर कुछ ले भी लिया होगा तो उन्ही का दिया हुआ था। हम क्या लेकर आएं थे, क्षेत्र और समाज में किसी से कुछ कहना नही, धैर्य बनाए रखे। 2019 के चुनाव मे लगभग तीन लाख सरसठ हजार मत हमे मिले थे 67000 के लगभग इस बार कम मिले है। किन्तु तीन लाख लोगों का भरोसा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हमारी आपकी है। समय परिवर्तन शील हैं यह सत्य है। 

       मैं आपको विश्वास दिलाता हू मेरे शरीर में जब तक जान रहेगी तुम्हारे सम्मान को आंच नहीं आने दूंगा और पार्टी, प्रभू और आपकी दुवाओ से अभी इतनी शक्ति प्राप्त है। भरोसा रखो प्रभू सब अच्छा ही करेंगे। 

जय श्री राम 

आदर सहित 

आप का ही दिनेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ