सार........
⭕ क्षिति जल पावक गगन समीर, इसके प्रति सब हो गंभीर-कमल बाजपेई।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दुनिया भर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से निपटने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही इसके संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करना जरूरी है। रायबरेली जिले के महराजगंज में हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा अनूठी पहल की है। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से बच्चों को मिट्टी और तरह-तरह के बीजों के बारे में बताया। फिर उन्हें सीड बॉल बनाना और उसका उपयोग करना सिखाया। आने वाले वक्त में इसकी आवश्यकता पर भी बल देते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में महराजगंज कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉलेज परिवार ने पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागरण का गिलहरी प्रयास किया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने विश्व पर्यावरण के विषय में बताया कि, "क्षिति जल पावक गगन समीर" को हमें स्वच्छ एवं इसका संवर्धन करना है। आज के समय में सभी भौतिकतावादी सोच के कारण हम पर्यावरण का दोहन तो करते हैं किंतु पोषण में पीछे हट जाते हैं, जिसके कारण पर्यावरण में खतरनाक उतार चढ़ाव होते हैं।
उन्होंने बच्चों को बताया कि, पेड़ लगाने के बजाय पैसे के कारण काट रहे हैं, फलत: ऑक्सीजन की कमी तथा कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हम छोटे-छोटे प्रयास जैसे कि, वेस्ट तथा प्लास्टिक वेस्ट को डिस्पोज करें। सौर ऊर्जा संयंत्र बढ़ाएं। वर्षा का जल संचयन करें। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए। इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्लांट बढ़ाएं। जैविक अपविष्ट को खाद में बदलें।
उन्होंने कहा कि, वृक्षारोपण नीम, पीपल, बरगद, बेल एवं फलदार वृक्षों को अवश्य लगाएं। अपनी अगली पीढ़ी को पर्यावरण को समृद्ध बनाने हेतु साथ लेकर चले।
इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, नीरू बाजपेई, मंजू सिंह, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति जयसवाल, फातिमा, राधा शुक्ला, अमित सिंह, जय सिंह, आदर्श शुक्ला, अभिषेक राज त्रिपाठी, लवलेश सिंह, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




0 टिप्पणियाँ