स्वामी दयानन्द पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के बच्चों ने पुनः अपनी प्रतिभा का लहराया परचम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए गए जिसमें स्वामी दयानन्द पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज घूरादीह अमावां के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, और विद्यालय का परीक्षा फल प्रत्येक वर्ष की भांति उत्तरोत्तर विकास करते हुए इस वर्ष भी उत्तीर्ण प्रतिशत सत प्रतिशत रहा, और विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
     आपको बता दें कि, विद्यालय संस्थापक सत्येन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य विनय कुमार दीक्षित ने बच्चों के आशानुकूल परिणाम से उत्साहित सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना व आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि, विद्यालय परिवार हमेशा आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहता है।
      आपके सहयोग उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा से प्रभावित होकर अत्यंत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक गण अपनी मेहनत से विद्यालय के अनुशासन और शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता को हासिल करने में निरंतर प्रयत्नशील रहते है। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जहां विद्यालय के 10 से भी अधिक छात्रों ने 80% से अधिक अंक अर्जित कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, वहीं विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। 
     हाई स्कूल के मेधावी बच्चे गुंजन सिंह 515, आकांक्षा सिंह 500, पिंकी गुप्ता 507, एकता मौर्या 469, मुस्कान सिंह 487, मानवी सिंह 482 अंक प्राप्त कर विद्यालय का तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। 
    इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ