रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/ रायबरेली: सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बीएमसी महराजगंज के अंतर्गत संग्रहण केंद्र पूरे गोपाल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को दुग्ध संग्रहण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पशु के रखरखाव (मैनेजमेंट) तथा खानपान के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में संतुलित पशु आहार को सुचारू रूप से जानवरों को प्रतिदिन देने की बात कही गई। संस्था में मेंबर कोड व रजिस्ट्रेशन के बारे में भी जानकारी दी गई, तथा कृत्रिम गर्भाधान के लाभ के बारे में दुग्ध किसानों को जानकारी देते हुए बताया गया कि, किसान भाई दुग्ध संग्रहण केंद्र द्वारा दी जा रही जानकारी को अपने गांव सहित क्षेत्र में लोगों को बताएं और नस्ल सुधार कार्यक्रम को जागरूक करें, जिससे कि, किसान की आय में बढ़ोतरी हो सके, किसान खुशहाल हो सके।
इस मौके पर डॉक्टर मोहम्मद रईस, डॉक्टर जावेद, एरिया ऑफिसर मोहम्मद इरफान, बीएमसी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ