रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारत सरकार एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड स्थित अदिती इंडेन गैस एजेंसी परिसर में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन चार प्रतिभागियों ने कुकिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर आये प्रतिभागियों को "वर्षा सिंह" ने पुरस्कृत किया।
आपको बता दें कि, भारत सरकार व पेट्रोलियम विभाग द्वारा गैस कैसे बचाई जाए व लोगों को कैसे राहत मिल सके के साथ-साथ अचानक घटने वाली घटनाओं से बचाव हेतु सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी के प्रबंधक को निर्देशित किया है। कुकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को गैस बचाने व अनेक प्रकार के उपायों का सुझाव लिया जाए व उन लोगों को जागरूक भी किया गया, जिससे की उचित मात्रा में गैस का उपयोग किया जाए।
इसी के तहत आज इंडेन गैस एजेंसी महराजगंज में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आयोजित प्रतियोगिता में वशीमा खान शांति नगर महराजगंज प्रथम, सिम्मी सिंह नारायणपुर मोन द्वितीय व कोमल सिंह नरई तृतीय और चतुर्थ स्थान आरती सिंह डीहा नरई रही, जिन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने पुरस्कृत किया।
अपने संबोधित में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत हमारी माताएं-बहने एकजुट होकर इस योजना का लाभ उठाएं तथा गैस से बचाव के उपाय सीखें। किस प्रकार किस मात्रा में खाना बनाते समय कितनी गैस का उपभोग किया जाए यह जानना नितांत आवश्यक है।
कार्यक्रम के आयोजक अदिती इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर ए0पी0ओ0 मनरेगा राजीव त्यागी, पप्पन गैस एजेंसी की प्रोपराइटर अनीता सिंह बछरावां, सुयश गैस एजेंसी से जितेंद्र जायसवाल, वरुना गैस एजेंसी से मोहम्मद रईस, भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, सुनील शर्मा, बबलू सिंह, मोहम्मद रिजवान, लक्ष्मी, जगन्नाथ, सुरेश, सुमन, गोमती, देशराज, अभिमन्यु सिंह, डॉ माता फेर सिंह, रेखा देवी, राधा देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ