बेटी ने पिता की पुण्यतिथि पर मिसाल कायम करते हुए समाज को दिया संदेश


सार........

⭕ द-इंडिया गैंग नामक नोएडा की संस्था में रह रहे 300 जानवरों को खिलवाया खाना।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पिता की प्रथम पुण्यतिथि को बेटी ने एक अलग तरीके से मनाकर जहां पिता को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की, तो वहीं समाज को एक संदेश देकर मिशाल कायम की है। बेटी ने द-इंडिया गैंग नामक नोएडा की संस्था में रह रहे बेजुबान 300 जानवरों को खाना खिलवाया।

      आपको बता दें कि, कस्बे के रहने वाले स्मृतिशेष वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय का पिछले वर्ष 2 फरवरी को ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। रविवार को महराजगंज कस्बा स्थित उनके पैतृक आवास पर उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान संगठन के पत्रकारों, वरिष्ठ लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्मृति शेष वरिष्ठ पत्रकार दादा सुभाष पांडेय की फोटो
     स्मृतिशेष सुभाष पांडेय की बेटी आकृति अपने पति के साथ नोएडा में रहती हैं। उन्होंने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर जहां उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी, वहीं द-इंडिया गैंग नामक नोएडा की संस्था में अपने पति के माध्यम से बेसहारा 300 जानवरों को खाना खिलाया। इस दौरान आकृति ने कहा कि, उनके पिता स्मृति शेष सुभाष पांडेय को बेजुबानों से लगाव रहा। 


उनके पिता को अगर कहीं भी कोई स्ट्रीट डॉग या फिर अन्य बेजुबान दिखाई दिए तो वह उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार रहते थे। पत्रकार के साथ-साथ वह पशु प्रेमी भी थे। जिस वजह से वह बेजुबानों के प्रति सेवा की भावना से हौसला बढ़ा रहता था। 


उनके पिता सुबह के वक्त जब भी टहलने निकलते थे, तब राह चलते किसी मुसीबत में किसी डॉग को पाते तो वह यही सोचते थे कि, इसे मुसीबत से बचाया जाए और वह उसे अपने साथ घर लाते, यहां उसे भरपेट भोजन करते थे। इसके अलावा टहलते वक्त अगर उन्हें कोई डाग स्वस्थ रूप में भी मिलता था तो भी किसी होटल पर रुक कर उसके खाने का इंतजाम करते थे।
 

    आकृति ने बताया कि, उन्हें याद है उनके पिता स्मृति शेष सुभाष पांडेय कोरोना कल में जब लोग अपने घरों में थे, उस दौरान कस्बे के गली, मोहल्लों, चौराहों पर बेजुबानों के लिए हर दिन बड़े पैमाने पर खाने की व्यवस्था करते थे, कुछ लोग उनके सेवा भाव को देखकर खुद से उन्हें मदद करके खाद्य सामग्री देते थे। उनके पिता दिवंगत सुभाष पांडेय ने सैकड़ो बेजुबानों को मौत से भी बचाया। वह बेजुबान जानवरों को बच्चों की तरह मानते थे।

    स्मृति शेष दादा सुभाष पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर सदर विधायक अदिति सिंह, मंत्री प्रतिनिधि शिवम तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, सपा नेता सुधीर साहू, सपा नेता बाबू चंद्र लखनऊवा, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, सुरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट समेत बड़ी तादाद में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ