घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा" कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रहबर सिद्दीकी

अमेठी: जायस के स्वाद ढाबा बाबूगंज पर समाजवादी पार्टी पीडीए बैठक का हुआ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैनुल हसन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव एवं फ्रंटल के जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। "हो बाबासाहेब के मान पर चर्चा अब घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा" कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

     आपको बता दें कि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैनुल हसन ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मान सम्मान को बचाने तथा संविधान का विरोध करने वालों पर विरोध जताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान ने देश के संविधान व आरक्षण को बचाने के साथ सुनहरे व नये भविष्य के लिए एक जुट रहने की अपील की।

      कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव हाजी मो० अमीन, हाफिज मो० मुस्तकीम, अहमद अता, प्रधान मोबीन खान, संजय प्रधान, सुल्तान खान, आजाद प्रधान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ