रोड हादसे में एक व्यक्ति की मौत

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/ रायबरेली: अपने घर से दवा लेने जा रहे एक 59 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह जब सौंच क्रिया के लिए गए लोगों ने देखा तो घायल अवस्था में अधेड़ को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नब्ज़ देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे।

     

      आपको बता दें कि, आज शनिवार को सुबह लगभग 5:00 बजे थाना फुरसतगंज जिला अमेठी के पूरे हींगा मजरे खालिसपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम (59) पुत्र मोहम्मद शबी एच0एफ0 डीलक्स दो पहिया मोटरसाइकिल से दवा लेने हैदरगढ़ जा रहे थे तभी महराजगंज थाना क्षेत्र के कुबना गांव के पास सामने से आ रही अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, और मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए।

      कुबना गांव के ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए निकले तभी उन्हें घायलावस्था में पड़ा एक व्यक्ति दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पहले कोतवाली पुलिस फिर 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नब्ज देखते ही मोहम्मद इस्लाम को मृत घोषित कर दिया।

      मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि, मृतक के भाई रज्जब की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ