हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ज्येष्ठ मास के महिने में हनुमान जी के पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान चार जून को होने वाली पूजा का एक खास ही महत्व होगा। मान्यता है कि, जो इस दिन विधि विधान से हनुमान की उपासना करता है। उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आते है।

शास्त्रों में बताया गया है कि, हनुमान जी की उपासना करने से कई प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। इसी क्रम में ज्येष्ठ माह के चलते आज शनिवार को कस्बे के शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शरबत के साथ-साथ प्रसाद हलवा, पूड़ी, सब्जी वितरण का भी आयोजन किया गया। 

      आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के शनिवार को कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र वासियों ने पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।

        समाजसेवी बन्नू जायसवाल द्वारा मंदिर परिसर पर हवन पूजन कर भंडारे की शुरुआत कराई गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर हनुमान मंदिर पर माथा टेकते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

       इस मौके पर बन्नू जायसवाल, पूर्व सभासद विजय धोनी, अभयदीप गुप्ता उर्फ गोलू, सौरभ गुप्ता, नीरज सविता, राहुल वर्मा, सरदार जगजीत सिंह, डॉक्टर योगेश तिवारी, सोभनाथ वैश्य, राणा सिंह सहित अनेक भक्तगणों ने प्रसाद वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ