रोड हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज शिवगढ़ रोड पर ओथी गांव के पास रोड हादसे में बाइक पर सवार 71 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस पर लादकर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, घटना आज मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे की है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शक्ति नगर कॉलोनी की रहने वाली शिवधनी पत्नी हरिशंकर बाजपेई अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी जा रही थी, तभी ओथी गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस पर लादकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होता न देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    मामले में कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि, घटना संज्ञान में आई है, यदि तहरीर मिली तो ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ