महराजगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अलग अलग विभागो की कुल 29 शिकायते आई, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। सर्वाधिक शिकायते राजस्व की 15, पुलिस 8, विकास 02 अन्य 4 शिकायती पत्र आए शेष 25 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही गई है। 

      आपको बता दे कि, उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने संबंधित को निर्देश दिए देते हुए बताया कि, पक्षों की उपस्थित में मौके पर जाकर गुण दोष के आधार पर निश्चित समय सीमा के अन्दर सभी मामलों का निस्तारण करें। लापरवाही बर्दास्त नही होगी। 

      इस मौके पर क्षेत्रधिकारी यादवेंद्र, नायब तहसीलदार अमृतलाल, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, राजस्व निरीक्षक रज्जन लाल, लेखपाल राजीव मिश्रा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ