श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित 63 वीं श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ महराजगंज जिला पंचायत सदस्य एवं महराजगंज नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए हिट मारकर किया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रभात साहू व विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, शिवगढ़ रियासत लगातार 63 वर्षों से राष्ट्रीय खेल हॉकी को संरक्षण प्रदान करती चली आ रही है। विद्यापीठ के संस्थापक श्री बरखण्डी महेश प्रताप जूदेव व विद्यापीठ के संरक्षक राजा राकेश प्रताप सिंह बधाई के पात्र हैं।
       आपको बता दें कि, श्री साहू ने आयोजक कमेटी को 5 हजार रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि देते हुए खेल के मैदान के सौंदर्यीकरण में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीएचए रायबरेली व बाराबंकी के मध्य खेला गया। जिसमें बाराबंकी को पराजित कर रायबरेली 5-3 से विजयी रहा।   
       रायबरेली की तरफ से सक्षम ने खेल के 25 वें,56 वें व 57 वें मिनट में 3 गोल दागे।  वहीं बाराबंकी की तरफ से मोहम्मद शोएब ने 24 में मिनट में मुजीत अहमद ने 52 वे तथा शुभम ने 59 वें मिनट में गोल किए। बाराबंकी को 3 तथा रायबरेली को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले। बाराबंकी के शुभम कश्यप को ग्रीन कार्ड तथा रायबरेली के सक्षम को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। 
      वही दूसरा मैच डीएचए सुल्तानपुर और श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मध्य खेला जाना था किंतु श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज टीम के समय से ग्राउंड पर न पहुंचने के कारण डीएचए सुल्तानपुर को वॉक ओवर दे दिया गया। रेफरी की भूमिका इलाहाबाद के अनितेश व झांसी के सूर्य प्रताप शाही निभा रहे थे।
       वहीं स्कोरर की भूमिका प्रमोद सिंह राकेश सिंह निभा रहे थे।
       इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष एवं विद्यापीठ के प्रधानाचार्य डॉक्टर त्रिदिवेन्द्रनाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सत्रोहन सिंह, लक्ष्मी नारायण, डॉक्टर बृजेश सिंह, सुशील शुक्ला, सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव हरि बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, जगत बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, रमेश कुमार सहगल, पूर्व खेल शिक्षक राम नरेश मेहता, ओमप्रकाश सिंह
हरि बहादुर सिंह, जगत बहादुर सिंह, अजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरुण त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ