रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज रायबरेली: रायबरेली के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से लगातार निर्दोषों की जान जा रही है। रोज झोलाछाप व बिना लाइसेंस के चल रहे नर्सिंग होमो के द्वारा किये जा रहे इलाज से मौते हो रही है।
आपको बता दें कि, ताजा मामला महराजगंज में उस समय देखने को मिला जब रात में हालत बिगड़ने पर राम दुलारे को उसके परिजन डीआर सर्जिकल अस्पताल ले गए। तो वहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।परिवारीजनों का आरोप है कि, गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मरीज की मौत हुई है। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया जिससे मौके पर पुलिस पहुच गई और मामले को शांत करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विदित हो कि, जिले में कई अवैध तरीके से नर्सिंग होम चल रहे है और स्वास्थ्य विभाग इनकी ओर से आंखे मूंदे हुए है। कुछ दिन पहले भी महराजगंज कस्बे में संचालित डीआर सर्जिकल नाम के इसी अस्पताल पर लापरवाही से इलाज़ करने का आरोप लगा था। जिसमे एक महिला की मौत हो गई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने इस मामले को दबा दिया था।जिसके चलते आज एक बार फिर महराजगंज बावन बुजुर्ग बल्ला के ही निवासी राम दुलारे पुत्र राम औतार को जब इलाज़ के लिए यंहा लाया गया तो, उसकी भी इलाज़ के दौरान मौत हो गई।मृतक के पुत्र का आरोप है कि, रात में तबियत बिगड़ने पर पिताजी को यहाँ इलाज़ के लिए लाया था। यहां के डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाते ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन है।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और लोगो को शांत करने में जुट गई है। लेकिन इस बीच जिम्मेदारों ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

0 टिप्पणियाँ