रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर बल्ला मोड़ के पास आमने-सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली महराजगंज के सलेथू गांव के रहने वाले रामशंकर 45 पुत्र सोहन अपने साथ गांव के ही सत्यदेव 27 पुत्र धर्मराज को बाइक से बैठा कर सलेथू की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरी ओर से बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पहनासा गांव के रहने वाले शिव तोष श्रीवास्तव 35 पुत्र जगजीवन बाइक से महराजगंज आ रहे थे।
तभी बल्ला मोड़ के पास आमने सामने दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी लाया गया। इनमें राम शंकर की हालत गंभीर देखते हुए (दाहिना पैर जांघ के पास से फैक्चर हो गया) को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शेष दोनों घायलों का इलाज यहीं सीएचसी में ही डॉक्टरों के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ