माता पिता के भुलक्कड़ कहने से बेटी ने खाया मच्छर मार दवा हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पैसा रख कर भूल जाने पर मां-बाप द्वारा  डांटने से छुब्ध 14 वर्ष की किशोरी ने मच्छर मार दवा खा ली।  उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुचें जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       आपको बता दें कि, बिवरण के मुताबिक कस्बे के वार्ड संख्या चार आर्य नगर के रहने वाले बृजमोहन की पुत्री कामिनी 14 वर्ष को पिता ने रखने के लिए कुछ रुपए दिए थे। आज जरूरत पड़ने पर बाप ने पैसे की मांग की तो किशोरी पैसा ढूंढने लगी।
      लेकिन पैसे नहीं मिले इस पर मां बाप ने किशोरी को भुलक्कड़ कहते हुए डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में रखी मच्छर मार दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ