70 वर्षीय महिला का हाथ चारा मशीन में जाने से कई जगह से टूटा बाया हाथ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव में चारा मशीन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय महिला का बाया हाथ कई जगह से टूट गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक उक्त गांव निवासी गरीब प्रसाद की पत्नी गंगा देई 70 चारा मशीन में चारा लगा रही थी कि, तभी उसका बाया हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे हाथ कई जगह टूट गया। लोगों ने उसके चिल्लाने पर उसे मशीन से अलग कर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ