शुभांगी सिंह ने देश में छठा स्थान संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्राप्त कर देश का बढ़ाया गौरव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद के कल्लू का पुरवा निवासिनी एक होनहार छात्रा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश में छठवां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ जनपद और देश का गौरव बढ़ाया है। जिसके चलते बधाइयों का दौर जारी है।
       आपको बता दें कि, रायबरेली के कल्लू का पुरवा निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह की पुत्री शुभांगी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पास होकर देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है तथा लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई है। जैसे ही संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश में छठवां स्थान प्राप्त करने की सूचना मोहल्ला सहित जनपद वासियों को हुई वैसे ही ऐसी होनहार बेटी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
       बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के मुख्य संचालक मंडल के सदस्य अश्वनी शाही, विजय चंद्र सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, सचिन सिंह,  इंद्रमोहन सिंह इंदर भैया,  महेंद्र सिंह, शिव प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ