सबका साथ सबका विकास के तहत देश बने समृद्ध और खुशहाल-अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: ठंड में गरीब बुजुर्ग व बेसहारा की जरूरतों को पूरा करना भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य रहि है जिसके तहत प्रशासन, पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। 
गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है, जिसमें समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। गरीबों के सुख दुख में मौजूदा देश और प्रदेश की सरकार सदैव तत्पर रहती है। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि, सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करके देश को समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सके। उक्त उद्गार रायबरेली में ऊंचाहार के मदारी गंज में रीना पाल के आवास पर सराय परसु, मल्काना, खालिकपुर, सोनार का इन्दारा के गरीब, विधवाओँ, दिव्यांगो और जरुरतमंदो को भाजपा नेता अतुल सिंह ने निशुल्क कम्बल वितरित के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
     आपको बता दें कि, श्री सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, ऊंचाहार की जनता उनका परिवार है। वे हमेशा गरीबो की सेवा करते रहूंगें। क्योंकि असहाय, निराश्रित, गरीब, जरूरतमंदों की सेवा करना ही हम सबका कर्तब्य है। 
     वहीं इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नेता कुंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह का प्रयास हमेशा से सरहनीय रहा है, यह गरीबो की मदद के लिए लाइन में सबसे आगे खड़े हुए नजर आए हैं। कुंवर जितेंद्र सिंह ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि, अतुल सिंह क्षेत्र ही नहीं पूरे रायबरेली जनपद में गरीबों के मसीहा के रूप में जाने और पहचाने जाते हैं। यह हमेशा गरीबों के दुख दर्द में बिना रात दिन की प्रवाह किए हुए कंधे से कंधा मिलाए खड़े मिलते हैं।
       इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, विजय मिश्रा, रीना पाल, उर्मिला वर्मा, अभिषेक मिश्रा, विम्लेंद्र बाजपेयी, राकेश यादव, बादल सिंह, पप्पू मिश्रा, राम सिंह, राकेश मिश्रा, उमेश रावत, सुनीता सरोज, विमला पाल, प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ