आजादी के लिए महापुरुषों ने कड़े इम्तिहान ही नहीं बल्कि बलिदान भी दिए-CDO श्री सिंह

साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए DM, SP सहित प्रबुद्ध जनों की सराहना----
मिर्जापुर । राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव की दिशा में गत कुछ महीनों में प्रशासनिक अधिकारियों तथा हर वर्ग के प्रबुद्ध नागिरकों द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों को उल्लेखनीय बताते हुए जिला एकीकरण समिति की बैठक में गैरसरकारी सदस्यों ने जहां DM श्री सुशील कुमार पटेल एवं SP डॉ धर्मवीर सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं सदस्यों ने प्रबुद्ध नागरिकों को समिति द्वारा सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा । इन सदस्यों का कहना था कि पिछले साल बारावफात जुलूस के दौरान उपद्रव के मद्देनजर इस बार सजगता और प्रशासन एवं प्रबुद्ध लोगों के आपसी समन्वय का हर पर्वों पर व्यापक असर पड़ा है ।
आजादी के संघर्षों को याद रखना है।---
बैठक में उपस्थित नवागत CDO श्री अविनाश सिंह ने कहा कि देश को मिली आजादी की गाथाएं नई पीढ़ी भूलती जा रही है । इसलिए समिति को प्रयास करना होगा कि वह विद्यालयों, सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों के माध्यम से बीच बीच में नई पीढ़ी को इस बात की जानकारी देते रहें ताकि जिस आजादी के लिए हमारे पूर्वजों को कड़े इम्तिहान ही नहीं बल्कि हंसते-हंसते बलिदान देने पड़े ।
राष्ट्रीय के साथ स्थानीय महापुरुषों एवं मनीषियों की जयंतियां मनाई जाएं ---
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीमती सिंह सहित सभी एकमत थे कि समिति को प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के मनीषियों, साहित्यकारों तथा सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने वाले, जो अब इस दुनियां में नहीं हैं, उनकी जयंतियां और पुण्य तिथियां मनाई जाएं जिससे लोगों को ऐसी विभूतियों को समझने में आसानी हो ।
सरकारी विभाग जनहित की योजनाएं क्रियान्वित करें-
CDO श्री सिंह ने उद्योग, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक विभाग आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कैम्प लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें तथा उसे लागू करें ।
      बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा नगर मजिस्ट्रेट श्री जगदम्बा सिंह ने की । उन्होंने बैठक का संचालन भी किया । बैठक में सर्वश्री शमशाद अहमद, शिवलाल अवस्थी, सलिल पांडेय, प्रभात कुमार मिश्र, डॉ रमेश ओझा आदि ने उपयोगी सुझाव दिए । बैठक में सर्वश्री आर पी ओझा, अताउल्लाह सिद्दीकी आदि भी उपस्थित थे ।
                        सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ