रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह ने रविवार की देर शाम कोतवाली परिसर में कस्बे व आसपास के बाजारों के व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लागू किए गए कोरोना आंशिक कर्फ्यू का पालन करने के लिए व्यापारियों से बातचीत की और कहा कि, कोई भी व्यापारी शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का कतई उल्लंघन ना करें, अन्यथा पुलिस कार्यवाही करने पर विवश हो जाएगी। व्यापारियों ने कोतवाल को आश्वस्त किया कि, वह सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस मौके पर एसडीएम सविता यादव और क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, विगत कई दिनों से शिकायतें आ रही थी कि, महराजगंज कस्बे के व्यापारी चोरी छुपे दुकानें खोलकर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं। इस बारे में कोतवाल ने आज स्वयं मोर्चा संभालते हुए दिनभर बाजार की गस्त की थी, और देर शाम महराजगंज कस्बे और आसपास की बाजारों के व्यापारियों को बैठक के लिए बुलाया था। बैठक में कोतवाल ने कहा कि, पुलिस किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करना चाहती, लेकिन अगर शासन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया, तो वह कठोर कार्यवाही करने में कतई नहीं हिचकेगीं।
कुछ व्यापारियों द्वारा यह सवाल उठाए जाने पर कि, किसी भी ग्रहक को किसी सामग्री की बहुत अधिक जरूरत है, तो उसके लिए क्या किया जाए। जिस पर कोतवाल ने कहा कि, ऐसे व्यक्ति को थाने आना चाहिए। उसी की समस्या को सुनकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
वहीं एसडीएम सविता यादव ने आंशिक लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों से अपील की है कि, संकट की इस घड़ी में खाने पीने का सामान नियत समय और नियत रेट पर ही ग्राहकों को उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बैठक में श्रीमती यादव ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रतिदिन आंशिक लॉकडाउन में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खुलने वाली दुकानों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सोशल डिस्टेंसिंग फेस कवर व सैनिटाइजर का प्रयोग स्वयं एवं ग्राहकों के लिए कराएंगे। उन्होंने व्यापारियों सहित क्षेत्र वासियों से अपील की है कि, यदि घर में किसी भी व्यक्ति को हल्का बुखार, खांसी अथवा जुखाम है तो, उसकी जांच कराएं तथा संक्रमित पाए जाने पर कोविड-19 नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि, आंशिक लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोग ही बाहर निकले। उन्होंने व्यापारियों से कोरोना की इस लड़ाई में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
इस मौके पर जन्मेजय सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता प्रभात साहू, सूर्य प्रकाश वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज, व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, जयम, आकाश, तरजीत सिंह, राजकरन, उत्कर्ष गुप्ता, शिवराम, भजन, अरुण जायसवाल, संजय रस्तोगी, विनीत वैश्य, सतीश कुशमेश, रामकुमार यादव, विजय धोनी, कौशर कुरैशी, श्यामलाल वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, नुरुल हसन, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, फिरोज कुरेशी आदि मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ