महराजगंज/रायबरेली: कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे 4 व्यापारियों पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए, चालान कर दिया और जुर्माना स्वरूप एक-एक हजार व्यापारियों से वसूले। दिन भर व्यापारियों और कोतवाली पुलिस ने लुका छुपी का खेल चलता रहा। किंतु कस्बे में बराबर दुकानें खुलने की शिकायत मिलने पर कोतवाल रेखा सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और कस्बे में घूम घूम कर सख्त तेवर दिखाते हुए लॉक डाउन का पालन करवाया। कस्बे में कई जगह लोगों को इकट्ठा देखकर पुलिस ने लाठियां पटक कर उनको दौड़ाया भी।
आपको बता दें कि, सहालक के दौरान यहां क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग कस्बे खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, तो व्यापारी भी पुलिस से आंख चुराकर चोरी छुपे ग्राहकों को सामान की बिक्री कर रहे। इसकी वजह से कस्बे में दिन भर चहल-पहल बनी रहती है। हालांकि पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से आए खरीदार व्यापारियों से संपर्क कर माल की मांग करते हैं, तो वहीं व्यापारी भी शटर खोलकर चोरी चुपके ग्राहकों को सामान देते रहते हैं। अब सीमित तादात में पुलिसकर्मी बाजार के हर दुकान की रखवाली नहीं कर सकते। इसलिए यह खेल चलता रहता है।
इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने के बाद मामला कोतवाल रेखा सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने पूरी कमान अपने हाथों में लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर कस्बे के चारों प्रमुख मार्गों पर बाजार का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। धड़ाधड़ शटर बंद होने लगे। ग्राहक भी पुलिस को आता देख इधर उधर जहां मिला, रास्ते से निकल गए। फिर भी रेडीमेड कपड़े, चप्पल, जूते के 4 दुकानदार मौके पर पकड़ लिए गए। कोतवाल ने सभी पर एक-एक हजार का जुर्माना काटते हुए हिदायत दी कि, कोरोना पर को कालका उल्लंघन करते हुए अगली बार जब कोई पकड़ा गया तो भारी जुर्माने से उसे दंडित किया जाएगा। साथ ही प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। कोतवाल की शख्ती से महराजगंज बाजार में हड़कंप मचा रहा।
0 टिप्पणियाँ