महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता द्वारा अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए पति के अलावा सास, ससुर, जेठ और जेठानी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
आपको बता दें कि, जनपद अमेठी के फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाली नीलम पाल पुत्री श्रवण कुमार ने कोतवाली महराजगंज में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उसका विवाह थाना महराजगंज क्षेत्र के गांव वसालत नगर मजरे अशरफाबाद के रहने वाले परी दीन के पुत्र कृपाशंकर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के अलावा उसके साथ ससुर जेठ और जेठानी दहेज कम मिलने विशेषकर बाइक न दिए जाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
यह बात उसने अपने मायके में बताइई, लेकिन हैसियत ना होने के कारण मायके के लोग यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो उसके पति ने अप्राकृतिक संबंध स्थापित करते हुए उसका वीडियो बना लिया, और आए दिन पति धमकी देता है कि, उसकी दहेज की मांग पूरी ना हुई, तो वह यह वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर देगा। जिस पर उसके सास, ससुर, जेठ और जेठानी उसके पति का सहयोग कर रहे हैं। जिससे उसका उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की विवेचना कर मिले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ