पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, मायके वालों की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसली खेड़ा गांव में एक महिला अपने पति की डांट से शुद्ध होकर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए, तत्काल ससुरालीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किए जाने के बाद उसकी स्थिति बिल्कुल ठीक हो गई। परंतु महिला के मायके पक्ष ने बछरावां कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कायम करा दिया है। 

     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी के यहां मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। जिसमें उसके पुत्र राजू की पत्नी रामादेवी भी सामिल थी, किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। बताते हैं कि, क्रोधित स्वभाव रामादेवी द्वारा घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही ससुराली जन उसे लेकर बछरावां स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद वह बिल्कुल ठीक हो गई। परंतु रामादेवी के मायके पक्ष द्वारा बछरावां थाने में ससुराली जनों ससुर अवसान, पति राजू तथा मनोज, विनोद व बच्चन के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर आईपीसी की धारा 3/4 डीआर एक्ट 490, 323, 504, 328 के तहत मुकदमा कायम कराया गया।

   आपको यह भी बता दें कि, यह मुकदमा रामादेवी के पिता रामदेव यादव पुत्र सोमनाथ निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जनपद उन्नाव द्वारा कायम कराया गया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के उपरांत पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ