रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी में चलाए गए कोरोना टेस्ट अभियान के तहत आज 90 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा की गई जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। जिसको होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी महराजगंज में 45 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की गई, जबकि 45 लोगों का आरटी पीसीआर के तहत जांच के लिए नमूना लेकर भेज दिया गया है। आज हुई जांचों में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

0 टिप्पणियाँ