रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव दुसौती अड्डा की रहने वाली एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के विगत 5 मई शाम 5:00 बजे घर से बगैर बताए कहीं चले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि, गांव निवासिनी सुशीला देवी पत्नी राम प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उनकी पुत्री जिसकी उम्र 17 वर्ष है। विगत 5 मई को शाम घर से किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई है। उसकी तलाश में नातेदारी रिश्तेदारी तथा संभावित स्थानों पर तलाश किया गया। किंतु कुछ पता नहीं चला। भुक्तभोगी ने पुलिस से गुहार की है कि, उसकी गुमशुदा लड़की का पता लगाया जाए।
कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ