रजनीकांत अवस्थी
भदोखर/रायबरेली: थाना भदोखर क्षेत्र के गांव रंजीतपुर लोहारी में दो परिवारों के एक निमंत्रण समारोह में चले जाने का फायदा उठाकर गांव के दबंगों ने उनके आने-जाने के रास्ते पर पक्की दीवार बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी होने पर प्रभावित परिवार द्वारा थाना भदोखर पुलिस को जब लिखित शिकायत पत्र दिया गया, तो आरोप है कि, अपने विवादित कार्यशैली के चलते पहले से बदनाम थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने न केवल शिकायत करने गई विधवा महिला अन्नपूर्णा से प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया, बल्कि यह कहते हुए कि, कोरोना महामारी चल रही है, तुम शिकायत लिए घूम रही हो, यह कहकर डांट कर भगा भी दिया।
आपको बता दें कि, गांव निवासी करुणा शंकर त्रिवेदी पुत्र शिव त्रिवेदी और अन्नपूर्णा पत्नी स्वर्गीय रामसेवक मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में 14 मई को गांव से 30 किलोमीटर दूर गई हुई थी। इसका फायदा उठाकर उसके दबंग पड़ोसी द्वारा दोनों परिवारों के आने-जाने के रास्ते में पक्की दीवार खड़ी करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर करुणा शंकर त्रिवेदी ने कोतवाल पंकज तिवारी को फोन के द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध कार्य को रुकवाने की प्रार्थना की गई। लेकिन काम चलता रहा। तभी वैवाहिक कार्यक्रम को अधूरा छोड़ कर अन्नपूर्णा देवी मौके पर पहुंची, तो देखा कि, कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए उसके प्रति पक्षी दर्जनों मजदूरों और मिस्त्रियों के साथ युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। तत्काल वह थाने पहुंची, और पूरी व्यथा पंकज तिवारी को बताया। लेकिन वाह री पुलिस। कोतवाल पंकज तिवारी को प्रति पक्षीगणों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन, तो नहीं दिखा। उल्टे उन्होंने फरियादी अन्नपूर्णा देवी का प्रार्थना पत्र लेने से मना करते हुए, उन्हें कोरोना महामारी का हवाला देते हुए कोई भी कार्यवाही करने से साफ इंकार करते हुए थाने से भगा दिया।किसी तरह भुक्तभोगी जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के आवासों पर चक्कर लगा रही है। महिला ने जनपद के न्याय प्रिय कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से गुहार लगाई है कि, मामले की टीम भेजकर जांच करवाकर, हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए।



0 टिप्पणियाँ