तीन देसी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ रायबरेली पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीती रात रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान महराजगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले तीन अभियुक्तों को तीन अदद 315 बोर देसी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

    आपको बता दें कि, ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह के निर्देशन पर एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसआई अशीष तिवारी, विनय कुमार यादव, बृजेश यादव, विजय राम, धर्मेंद्र चौधरी बीती रात गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र के खैरा मोड़ के पास तीन युवकों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली। सूचना पाते ही महराजगंज पुलिस अलर्ट हो गई और मुखबिर खास की सूचना पर मौके पर पहुंचकर राजकुमार यादव पुत्र राम लखन यादव निवासी गोपाली मजरे ओनई, मनीष यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी इमामगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला, लोकेश यादव पुत्र रामफेर गोविंद निवासी को पुलिस ने रुकने को कहा तो तीनों अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर मौजूद एसआई व पुलिस बल के सिपाहियों द्वारा दौडा कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। जिनके पास से एक-एक अदद 315 बोर देशी तमंचा व एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 

    आपको यह भी बता दें कि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर खास ने यह सूचना थुलवासा चौकी इंचार्ज अशीष तिवारी को दी थी। चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र में जाने और पहचाने जाते हैं। जिसके चलते एक बार फिर थुलवासा चौकी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 

    वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह का कहना है कि, बीते 15 मई को रात 8 बजकर 10 मिनट पर मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खैरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्तों को रंगे हाथों असलहे और कारतूस के साथ पकड़ा गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए, जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ