बछरावां/रायबरेली: बीती रात ढाबे पर खाना खाने जा रहे 5 कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, कार चालक को गंभीर चोटे आने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आपको बता दें कि, मामला बीती रात बछरावां थाना क्षेत्र का है। घटनाक्रम के अनुसार रामपुर टिकरा थाना शिवगढ़ निवासी बृजेंद्र पांडेय, दुर्गेश मौर्य, पंकज पांडेय, अनुपम अवस्थी व विनय अवस्थी किसी कार्य बस लालगंज गए हुए थे, और वापस अपने घर जा रहे थे। पांचों लोगों ने खाना खाने का मन बनाया। वह लोग लखनऊ मार्ग की ओर मुड़ गए। परंतु जैसे ही उनकी कार पुल के ऊपर पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई, और सभी लोग उसमें फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सब को बाहर निकाला गया, तथा अस्पताल लाया गया। जहां गाड़ी चला रहे विजेंद्र पांडेय की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बाकी लोगों को मामूली चोटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

0 टिप्पणियाँ