डॉक्टर जैसल सर्जन के नेतृत्व में 12 महिलाओं का किया गया नसबंदी ऑपरेशन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित चंदापुर चौराहे के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में डॉक्टर जैसल सर्जन के द्वारा 12 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया।
     आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान डॉ जैसल सर्जन ने बताया कि, विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 350 के सापेक्ष 294 नसबंदी ऑपरेशन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया। डॉक्टरों द्वारा सभी लाभार्थियों को एक माह तक अस्थाई गर्भ निरोधक साधन अपनाने की सलाह दी गई साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को 2 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि तथा आशाओं को ₹300 देने के प्रावधान है।
     इस मौके पर शिवाकांत तिवारी बीसीएमपी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मलिक प्रसाद एआरओ, कमल प्रकाश श्रीवास्तव बीपीएम समेत स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय तथा सहायक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ