महराजगंज के डीआर सर्जिकल हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाने से फिर एक मौत।। Raebareli news ।।

कमल सिंह
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम में गलत इंजेक्शन  लगाने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक रामदुलारे पुत्र रामअवतार महापात्र गंज थाना महराजगंज के पेट में अचानक दर्द उठा। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन उसे महाराजगंज के बछंरावा रोड पर स्थित डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई।
    परिवारी जनों का आरोप है कि, डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाया गया है जिसकी वजह से राम दुलारे की मौत हुई है। विदित हो कि, इससे पहले भी डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम में गलत दवाइयां व इंजेक्शन मरीज को लगाने से मौत हुई थी। जिस पर  स्थानीय लोगों ने  हंगामा भी काटा था।
     लेकिन संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते डीआर सर्जिकल नर्सिंग होम अभी भी संचालित है। जिससे अधिकारियो की मोटी कमाई का जरिया बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ