लूट की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 19 जनवरी 2020 को हुई लूट का माल बरामद तीन अभियुक्त फरार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर रायबरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने रायबरेली सर्विलांस टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक इंसाफ अली, मुख्य आरक्षी तौशिफ हुसैन खां, सर्विलांस टीम से आरक्षी संतोष सिंह, रामअधार, आरक्षी रामनिवास शुक्ला, कौशल किशोर, दुर्गेश सिंह, सौरभ पटेल, पंकज यादव, जितेंद्र सिंह, रूपेंद्र शर्मा, आरक्षी हरिशंकर सरोज, प्रदीप कुमार शर्मा, दयाशंकर यादव सहित हमराहियों साथ मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे डकैतों के गैंग के 2 शातिर अभियुक्त अमर बहादुर निषाद पुत्र शीतला प्रसाद निषाद निवासी मीर मऊ थाना मवई जिला अयोध्या, आकाश तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी डमरामऊ थाना मऊ जिला अयोध्या को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक आदत 12 बोर तमंचा मय 4 अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस, दो अदद लोहे की रापी, दो अदद टॉर्च, एक मोटरसाइकिल व बीती 19 जनवरी को थाना शिवगढ़ क्षेत्र के पिपरी पुल के समीप घटित घटना से संबंधित माल मगरूखा एक अदद नोकिया मोबाइल फोन, 6000 नगद बरामद किया है।
        बताया जा रहा है कि, वहीं तीन अभियुक्त खुशियाल निषाद पुत्र राम जंग केवट निवासी बनियापुर मजरे कसारि, थाना मवई जिला अयोध्या, राजू निषाद पुत्र स्वर्गीय लल्लन प्रसाद निवसी अचकवापुर थाना हलियापुर, जिला सुल्तानपुर सहित एक अज्ञात अभियुक्त फरार है।
 विदित हो कि पकड़े गए अभियुक्तों ने बीती 19 जनवरी को ट्रक पंचर कर ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट कर मोबाइल फोन व 40 हजार रुपए छीन लिए थे। जिसके संबंध में शिवगढ़ थाना में मुकदमा अपराध संख्या 21/2020 धारा 395 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की ही जा रही थी। कि, तभी बृहस्पतिवार को अभियुक्त पुलिस की गिरिफ्त में आ गए।
       अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के क्रम में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 412 की बढ़ोतरी करते हुए बरामदगी तथा अभियुक्त गणों द्वारा जान से मारने की नियति से पुलिस टीम पर किए गए फायर के क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 40 / 2020 व 34/307/399/402 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 41 / 2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आकाश तिवारी का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
      शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर इन दिनों शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं, ज्ञात हो कि, एक दिन पूर्व ही राकेश सिंह ने शिवगढ़ पुलिस टीम के साथ वंशिका गुप्ता हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी के साथ शिवगढ़ थाने में पड़ी जो कुर्सियां हमेशा भरी रहती थी वर्तमान समय में सूनी पड़ी रहती हैं। थाने में सेटिंग-गेटिंग करने वालों की एक नहीं चल पा रही है। वहीं थानाध्यक्ष की सख्ती से अवैध भूं खनन एवं वन माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ