महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दुकानों के इंस्टॉल सजाकर बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने शिरकत कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई दुकानों से सामान खरीद कर उत्साहवर्धन किया। बाल दिवस पर आयोजित मेले में आए हुए अतिथियों ने दुकानों से खरीदारी कर जमकर लुफ्त उठाया।
0 टिप्पणियाँ