रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कस्बे की बेटी को जलाकर मार देने की घटना के बाद समूचा बछंरावा कस्बा शोक चादर लपेटे हुए हैं। बछरावां सहित रायबरेली जनपद में जगह इस हृदय विदारक घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों के मुंह से यही सुनने को मिल रहा है कि, दोषियों को फांसी दी जाए। सभी की सहानुभूति वंशिका के परिवारीजनों के साथ है।
आपको बता दें कि, इस हृदय विदारक घटना की खबर पाते ही भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह समेत पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रीति पांडेय वंशिका के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया।
वहीं मृतिका वंशिका के पिता से जब बात की गई तो उनका कहना था कि, अभी वे पुलिसिया कार्यवाही से पूर्ण संतुष्ट नहीं है। अभी इस जघन्य घटना के पीछे और कई लोग संलिप्त हैं। उनका मानना है कि, पुलिस निर्दोष को सजा ना दें और गुनहगार बचने नहीं चाहिए।
वंशिका के परिजनों से मिलकर सुरेंद्र चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री कृष्ण यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, मनोज मिश्रा, सुधीर सिंह, नगर पंचायत सभासद मनोज मिश्रा के साथ-साथ दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को ठंडक बनाते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ