रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे की रहने वाली भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी जिला मंत्री महिला मोर्चा रायबरेली के बेटे हर्षवर्धन अवस्थी ने वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में हिस्ट्री ऑनर्स की उपाधि हासिल की है। क्षेत्र में इस खबर के फैलते ही उनके घर और फोन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
आपको बता दें कि, हर्षवर्धन अवस्थी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड से रायन इंटरनेशनल कॉलेज रायबरेली से ए ग्रेड में विज्ञान वर्ग से सफलता प्राप्त की थी। वर्तमान समय में हर्षवर्धन पिरामल फाउंडेशन के माध्यम से नीति आयोग द्वारा प्राइमरी एजुकेशन डेवलपमेंट पर रिसर्च फैलोशिप बेगूसराय बिहार में कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी के बेटे की सफलता पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़, भाजपा नेता अतुल सिंह, विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रेस क्लब संरक्षक अजय श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, सभासद विजय धीमान, राम अभिलाख लोधी सहित सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ