रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रेस क्लब महराजगंज के 1 वर्ष पूर्ण होने पर महराजगंज प्रेस क्लब कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई।
आपको बता दें कि, बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडे ने कहा कि, प्रेस क्लब के गठन के बाद 1 वर्ष की अवधि में पत्रकारों द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रेस क्लब संरक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने विगत 1 वर्षों में निर्भीकता व ईमानदारी के साथ जो कार्य किया है वह सराहनीय है और समाचार पत्रों के माध्यम से खबरों को प्रकाशित कर अधिकारियों का उचित मार्गदर्शन देने का काम किया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल ने कहा कि, प्रेस क्लब के गठन को 1 वर्ष पूरा होने पर उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि, प्रेस क्लब के पत्रकार बंधु अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमस्याओं को प्रकाशित कर अधिकारियों को अवगत कराने का काम करते हैं। जिसके चलते आज प्रेस क्लब महराजगंज कस्बे के ही कार्यालयों में ही नही अपितु जनपद के भी सरकारी कार्यालयों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं जिसकी सराहना और चर्चा समय-समय पर होती रहती है।
बैठक के अंत में महराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव वर्ष की अग्रिम बधाई दी।
इस मौके पर शिवाकांत अवस्थी महामंत्री, संगठन मंत्री हरिहर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, विधिक सलाहकार इम्तियाज अली, प्रचार मंत्री मनोज वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री रजनीकांत अवस्थी, मीडिया प्रभारी पवन कुमार, सदस्यगण सुमित कुमार, घनश्याम चौरसिया, सोहनलाल आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ