प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर माधव की उचित दर की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा कोटेदार पर यूनिट से कम राशन व घटतौली करने का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार गौतम ने पूर्ति निरीक्षक डलमऊ कौमुदी पाल से कराई थी।
आपको बता दें कि, जांच के दौरान अधिकारी को पूरे बाबा के लगभग दर्जनभर ग्रामीणों ने बताया कि, उनको प्रतिमाह कोटेदार द्वारा यूनिट से कम व घटतौली करके राशन दिया जाता है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने दीन शाह गौरा विकासखंड के गोविंदपुर माधव की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान को निलंबित कर दिया है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार गौतम द्वारा की गई इस कार्यवाही से अब कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के द्वारा कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और अनियमितता मिलने पर कार्यवाही की गई।

0 टिप्पणियाँ